AI se Viral Shorts video kaise banaye (0 to 1M Views Trick) — 99% लोग AI से Shorts बना रहे हैं, लेकिन उनके views 100 भी पार नहीं होते मैं भी पहले यही गलती कर रहा था फिर मैंने एक simple AI trick apply की और उसी तरह का एक Short video बनाया सिर्फ 24 घंटे में 1 Million views पार कर गया अगर तुम भी बार-बार वीडियो डालकर थक चुके हो और views नहीं आ रहे तो ये तरीका सच में तुम्हारे लिए game changer हो सकता है बस इसे सही तरीके से समझना और apply करना होगा।
AI se Viral Shorts video kaise banaye
Nich का चुनाव
AI से shorts वीडियो viral बनाने के लिए सबसे पहले nich चुनाव करना पड़ता है यहाँ nich का मतलब होता है क्षेत्र या sector से है की आप किस क्षेत्र में वीडियो बनाना चाहते है उदारण के तौर पर जैसे education एक nich है stock market भी एक नीच है फाइनेंस , गेमिंग भी नीच ही है आप वीडियो डालना प्रारम्भ करेंगे तो एक ही नीच का वीडियो हमेसा डालना है रैंडम नहीं की कभी education कभी stock market ,random वीडियो डालने से यूट्यूब bot कंफ्यूज हो जाते है की वीडियो किसको दिखाना है किसको नहीं
ai वायरल वीडियो बनाने के लिए प्लानिंग
1 trading topic का चुनाव : topic चुनते समय trand का ध्यान रखा जाता है
2 keywords रीसर्च : Keyword research का मतलब है ये समझना कि लोग Google Search या YouTube पर क्या सर्च कर रहे हैं और उन्हीं keywords को अपने content में use करना ताकि आपका वीडियो ज्यादा लोगों तक पहुंचे।
3 script तैयार करना वीडियो बनाने या इमेज बनाने के लिए
4 सही AI टूल्स का इस्तेमाल करना
AI se Viral Shorts video बनाने के best ai apps
AI से viral Shorts वीडियो बनाने के दो main तरीके होते हैं और दोनों को समझना बहुत जरूरी है ताकि आप सही strategy चुन सको पहला तरीका है Script लिखना फिर Images बनवाना फिर Video इसमें आप सबसे पहले ChatGPT जैसे ai apps से अपने niche के हिसाब से 15–30 सेकंड की strong script तैयार करते हो फिर उस script की हर line के लिए images या short clips बनाते हो जैसे whisk ai से फ्री में इमेज बनवा सकते हो और उसके बाद InVideo AI में जाकर उन images को sequence में लगाते हो voiceover जैसे ElevenLabs से बनी आवाज को add करते हो साथ में subtitles zoom effect और transitions डालते हो ताकि वीडियो engaging लगे इस तरीके में आपको पूरा control मिलता है और quality बेहतर रहती है।
दूसरा तरीका है Direct Script Video, जहाँ आप सिर्फ अपनी script डालते हो और Runway या InVideo AI जैसे tools अपने आप visuals, clips, music और editing करके ready वीडियो दे देते हैं यह fast है लेकिन कभी-कभी customization कम मिलता है।
अब कुछ जरूरी rules समझ लो: वीडियो हमेशा vertical 9:16 ratio (1080×1920) में बनाओ क्योंकि Shorts उसी में चलते हैं, duration ideally 15–30 सेकंड रखो ताकि retention high रहे, और सबसे important होता है Hook, यानी पहले 2–3 सेकंड में ऐसा line बोलो जो viewer को रोक दे जैसे ये तरीका आपको 10x faster grow करा सकता है इसके बाद main content में सीधे value दो और आखिर में छोटा सा CT (जैसे follow करो ऐसे और tips के लिए जरूर रखो। अगर आप beginner हो तो पहला तरीका images वाला ज्यादा बेहतर है क्योंकि उसमें सीखने और control दोनों मिलता है, और अगर जल्दी ज्यादा content बनाना है तो direct AI video वाला तरीका use कर सकते हो consistency + strong hook + clear value यही तीन चीजें आपको viral बना सकती हैं।
मै पहले खुद जब beginner था तब chat Gpt से script लिखवा कर whisk Ai टूल्स से जो की फ्री है से इमेज बनवाता था तथा canva और invideo ai tools से वीडियो बनता था वॉइस कभी खुद देता था ज्यादातर voice elevlabs से करता था जो फ्री तथा पेड दोनों मिलता था जब फ्री क्रेडिट ख़त्म हो जाता था तब st maker से voice generate करता था मेरा शार्ट वीडियो ज्यादातर वायरल टॉपिक पर खुद का वीडियो होता है वीडियो वायरल होने का सबसे अधिक फायदा सब्सक्राइबर बहुत तेजी से बढ़ाता है लेकिन हर वीडियो viral नहीं होता था 10 में से वायरल हो जाते थे हलाकि मै रोज 2 वीडियो सुबह time 10 बजे के बाद डालता था

shorts video कब upload करना चाहिए
Shorts वीडियो upload करने का best time आमतौर पर सुबह 9–11 बजे और शाम 7–10 बजे माना जाता है क्योंकि इस समय लोग सबसे ज्यादा मोबाइल use करते हैं सुबह लोग दिन की शुरुआत में scroll करते हैं और शाम को काम/पढ़ाई के बाद entertainment के लिए active रहते हैं, जिससे आपके वीडियो को शुरुआती views और engagement जल्दी मिलते हैं जो algorithm को signal देता है कि content अच्छा है और उसे आगे push करना चाहिए; खासकर नए creators के लिए ये timing बहुत मदद करती है लेकिन साथ ही consistency जरुरी है रोज 1–2 वीडियो upload करे strong hook पहले 2–3 सेकंड का और niche audience को समझना भी उतना ही जरूरी है क्योंकि अगर content engaging नहीं होगा तो सही timing भी काम नहीं करेगी इसलिए best strategy है कि इन टाइम स्लॉट में upload करके 5–7 दिन test करो और जो timing आपके audience के लिए सबसे अच्छा perform करे उसी को follow करो।
Upload वीडियो को खुद प्रमोट कैसे करे
अपलोड किए गए वीडियो को खुद प्रमोट करने के लिए सिर्फ upload करना काफी नहीं होता आपको उसे push भी करना पड़ता है मै इस प्रकार फ्री में खुद प्रमोट करता था सबसे पहले अपने वीडियो को अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर शेयर करो जैसे WhatsApp groups, Instagram story और Facebook page, ताकि शुरुआती views और engagement मिल सके फिर अपने niche से जुड़े communities और discussion platforms जैसे Reddit में सही तरीके से share करो ध्यान रहे spam न करो बल्कि value के साथ पोस्ट करो। वीडियो का title, description और hashtags सही रखो ताकि search में भी आ सके और comments का जल्दी reply करो ताकि engagement बढ़े साथ ही पुराने वीडियो पर भी नए वीडियो का mention या comment pin करो, इससे audience एक वीडियो से दूसरे पर जाती है। simple भाषा में, जितना ज्यादा smart तरीके से video को अलग-अलग जगह दिखाओगे उतनी जल्दी viral होने के chances बढ़ेंगे
Viral shorts वीडियो बनाने के लिए मै ये Ai टूल्स का उपयोग करता था
1 ChatGpt इसका उपयोग script और इमेज बनवाने के लिए करता था
2 canva और invideo Ai का उपयोग वीडियो editting के लिए करता था
३ Voice के लिए elevenlabs का उपयोग करता था chat gpt का text voice में badal देता था लेकिन इसका फ्री प्लान में कम क्रेडिट मिलता था
आप अब इन Ai tools का भी AI se Viral Shorts video बनाने के लिए कर सकते है जो फ्री और paid दोनों में मिलता है
1 whisk aI : इमेज बनवाने के लिए मुझको सबसे बेस्ट लगा
2 Pica Labs : वौइस् ओवर वीडियो एडिटिंग के लिए
३ leonardo AI high quality इमेज बनवाने के लिए
4 RunwayGen 2 इमेज में motion डालने के लिए
5 murf AI voice के लिए बेस्ट है
AI se viral Shorts video kaise banaye : AI की मदद से viral Shorts बनाना आज पहले से कहीं ज्यादा आसान हो गया है, लेकिन सिर्फ tools use करना ही काफी नहीं आपको सही strategy अपनानी होगी ChatGPT से powerful script, ElevenLabs से realistic voice, और CapCut या InVideo AI से smart editing करके आप high-quality वीडियो बना सकते हैं, लेकिन असली game है strong hook, clear value और consistency अगर आप सही timing पर upload करते हैं, audience को engage रखते हैं और लगातार improve करते रहते हैं, तो धीरे-धीरे आपके Shorts viral होने लगेंगेयाद रखो AI सिर्फ एक tool है success आपकी creativity और consistency पर depend करता है

